फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंग बिरंगी कांवड़ के साथ नाचते-गाते जा रहे कांवड़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
-मार्गों पर पूरे दिन शिवभक्तों का लगा रहा तांता, भजनों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कांवड़ यात्रा से क्षेत्र का पूरा वातावरण शिवमय होता जा रहा है। गोमुख व हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कांवड़िए पर बम बम भोले की जयकारों के साथ वह आगे बढ़ते जा रहे हैं। रंग बिरंगी कांवड़ व झांकियां के साथ भजनों पर कावड़िया नाचते गाते हुए गुजरे।
इस बार 23 जुलाई को शिवरात्रि है। जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों के जत्थे उत्साह एवं बम बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार और गोमुख के लिए रवाना हो रहे हैं। वह प्राइवेट बसों वह अपने- अपने वाहनों से भी जा रहे हैं। शुक्रवार को कांवड़ लेने जा रहे भक्त पूरा दिन अपने गंतव्य की ओर उत्साह के साथ बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सामाजिक संगठन व व्यापारियों ने लगाए कांवड़ सेवा शिविर:
रबूपुरा। भाईपुर गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव पर जाने वाले मार्ग पर रबूपुरा हनुमान मंदिर, गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद मोड,भाईपुर गांव और रबूपुरा-भाईपुर आदि मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और रबूपुरा के व्यापारियों ने कांवड़ियों के लिए सेवार्थ शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। सेवर्थ शिविरों में शिव भक्तों के ठहरने, आराम करने, जलपान व शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। गर्मी में ठंडा पानी, कूलर, बिस्तर, जलपान और शिविरों में भजन- पूजा व कीर्तन आदि की सुविधा कांवड़ियों को दी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। व्यापारी में सामाजिक कार्यकर्ता बबली सिंगला ने बताया कि क्षेत्र से हर वर्ष लाखों की संख्या में पैदल मार्ग से गोमुख व हरिद्वार से जल लेकर पैदल आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें