फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीसीटीवी कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे के खंभों पर पॉलिथीन लगाकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

पांच कांवड़ चौकियां भी बनाई गईं, रूट प्लान तैयार किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। कांवड़ यात्रा को लेकर रूटों पर लोहे के खंभों पर पॉलिथीन लगाने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसका निरीक्षण किया। वहीं पांच कांवड़ चौकियां भी बनाई गई हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा का रूट प्लान तैयार किया गया है।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिसरख मोड़ से लेकर दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चिटहेरा गांव तक कांवड़ मार्ग पर पांच सौ बिजली के खंभे लगे हैं। सड़क के किनारे कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी हैं। ट्रांसफार्मर को बैरिकेड तथा खंभों पर रबड़ प्लास्टिक लगाकर कवर्ड किया गया है जिससे भोले के भक्तों को बिजली के कारण से कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को लेकर भी विभाग ने तैयारी कर ली है। बरसात होने पर खंभों में करंट न आ सके, इसके लिए विभाग के मुख्य अभियंता एसएम गर्ग, रितेश आनंद समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि समय रहते अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता बरतते रहें। कांवड़ यात्रा के दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बादलपुर व दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड के कटों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र में पांच अस्थायी कांवड़ पुलिस चौकियां बनाई गई हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। क्षेत्र में लगे कांवड़ शिविरों में भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। दादरी क्षेत्र में पांच शिविरों को अनुमति दी गई है। 10 जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें