फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2026: नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रहेगा डायवर्जन, इन वाहनों का प्रवेश वर्जित, पढ़ें अपडेट

Mon, 20 Jul 2026 11:14 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 30 जुलाई से 11 अगस्त तक नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस अवधि में गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुरादाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों का नोएडा शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

चिल्ला रेड लाइट से पक्षी विहार गेट तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं चिल्ला रेड लाइट, डीएनडी फ्लाईओवर, बदरपुर बॉर्डर, ओखला बैराज और एमपी-2 एलिवेटेड रोड से गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और मुरादाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे। इसके अलावा अलीगढ़, बुलंदशहर और सिकंदराबाद से दादरी एनएच-91 के रास्ते गाजियाबाद व दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को भी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद और कासना से परी चौक के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहन सिरसा गोलचक्कर से डायवर्ट किए जाएंगे। एनआईबी, मॉडल टाउन, छिजारसी और ताज हाईवे से गाजियाबाद, हापुड़ व मुरादाबाद जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें