फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट से बरी होने बाद कालकाजी मंदिर गए कांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में बरी होने के बाद कालकाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पुजारी ने गर्भगृह में प्रवेश करवाकर पूजा कराई। पुजारी ने आशीर्वाद स्वरूप कालका मां की चुनरी दी। कांडा ने चुनरी को कार में बैठने के बाद भी गले नहीं उतारा। समर्थकों से घिरे कांडा ने मीडिया से कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से वह बरी हुए। मंदिर से रवाना होने के बाद कांड ने कालकाजी मंदिर में पूजा करने की ट्वीट से भी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि न्याय के मंदिर और ईश्वर पर मुझे विश्वास था। आज मुझे न्याय मिला है। मेरे संघर्ष में हर समय सहयोगी बने रहे सिरसा के जन-जन, देश-प्रदेश के के शुभचिंतकों और समर्थकों का आभारी हूं। मां कालका देवी जी के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

-
विनोद डबास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें