फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-41 के रहने वाले कनव चौहान और दीपांकर कौशल का चयन इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग में हुआ है। दोनों खिलाड़ी चार से सात जून के बीच मोरक्को में अपना प्रदर्शन देंगे। कोच अमित दुबे के अनुसार ये बच्चे बहुत ही मेहनत और लगन से प्रैक्टिस करते हैं, जिसकी वजह से इनसे बहुत उम्मीदें हैं। धर्मेंद्र चौधरी के अनुसार लीग का आयोजन एम ग्रीन इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग भारत क्लासिक 2026 मजगन बीच गोल्फ रिजॉर्ट में होगा।