फोटो....
रबूपुरा। कस्बे के मोहल्ला मीना ठाकुर राम में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसके पहले कलशयात्रा निकाली गई। इसमें जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी शामिल हुए। कस्बे वासियों ने अपने प्रतिष्ठानों से श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की। वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य पंडित हितेश महादेव महाराज ने कहा कि मानव को अधर्म से हटकर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। कलशयात्रा में विमला देवी, प्रेमवती देवी, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।