बिलासपुर। बिलासपुर के जमालपुर में अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी को लक्ष्मण पुरस्कार मिलने पर कार्यक्रम किया गया। लोगों ने खुशी मनाई। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे राजेंद्र भाटी ने कहा कि जमालपुर में पांच इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं। गांव के जोंटी भाटी को सीएम ने लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में गांव से ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी निकलेंगे।