फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैकेयी ने की राम को वनवास भरत को राजगद्दी देने की मांग

Wed, 01 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
धौरहरा में कथा कहते कथावाचक रितिकानंद शास्त्री जी
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र धौरहरा दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में अयोध्या से आए रितिकानंद शास्त्री ने सोमवार को श्रीराम वन जाने की कथा सुनाई। कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या के राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के परामर्श से प्रभु राम के तिलक की तैयारी में जुटे थे। वहां की जनता खुशी में पटाखे फोड़ कर दिए जला रही थी।
विज्ञापन

इधर, मंथरा ने सबसे छोटी रानी कैकेयी के मन में विद्वेष की भावना पैदा कर दिया। कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान के बदले राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजा बनाने की मांग रख दी। राजा दशरथ को कैकेयी की इच्छा जानकर काफी दुख हुआ। जब इसका पता प्रभु श्री राम को हुआ तो वह माता-पिता के आदेश को मानकर वनवास जाने लगे तो लक्ष्मण जी भी वनवास जाने की जिद करने लगे। अंत में प्रभु श्रीराम मां सुमित्रा के आदेश पर साथ ले जाने के लिए तैयार हुए। भगवान के वन गमन की कथा सुनकर श्रोता भावुक हो गए।
इस मौके पर मुख्य यजमान चंदभान यादव, चन्दु यादव, उदयराज अग्रहरी, दीनानाथ, दीपक, संजय वर्मा, जितेंद्र, अशोक कुमार, नरसिंह, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें