फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडल टीम के बालिका कोच की भूमिका निभाएगी ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जिले के छह खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेशीय स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर से छह बॉक्सर खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं जिले की ज्योति नागर कोच मंडलीय टीम के बालिका वर्ग की भूमिका में नजर आएगी। प्रतियोगिता में इसके लिए मुक्केबाजों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल में पहला स्थान हासिल करने के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन




उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि तीन से छह जून तक झांसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में अंडर-17 वर्ग में प्रदेश जूनियर बालिका-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच ज्योति नागर प्रतियोगिता में यूपी बालिका टीम के कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जिले के छह बॉक्सर बालक वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग में लव शर्मा का चयन हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग में 48 किग्रा भार वर्ग में प्रिया, 50 किग्रा भार वर्ग में भारती, 66 किग्रा में कनिका, 80 किग्रा में अवनी, 80 से अधिक किग्रा में रिया खेलते हुए नजर आएगे। प्रतियोगिता के लिए बॉक्सरों का चयन 30 अप्रैल को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में पहला स्थान हासिल करने के आधार पर हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्य राज त्यागी ने बताया कि जिले के बॉक्सर का अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें