फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठियोग कॉलेज में ज्योति को सौंपी केंद्रीय छात्र परिषद की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने मनोनीत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अंतिम वर्ष की छात्रा ज्योति को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। रुचिका को उपाध्यक्ष, अंकुश को महासचिव और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची को संयुक्त सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। वंशिका मेहता, जेस्मिन, श्रुति शर्मा, श्रुति, संजीदा शर्मा को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। इनके अलावा रोहन, रिया, दीक्षित, नीलक्षी, स्नेहा, सुधांशु को खेल, सांस्कृतिक, एनसीसी और एनएसएस के प्रतिनिधि के रूप में शपथ दिलाई गई। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने संघ की सभी मनोनीत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें