डीयूपीआर सीजन-2 टूर्नामेंट में 60 से अधिक मुकाबले खेले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। डीयूपीआर सीजन-2 टूर्नामेंट में 60 से अधिक मुकाबले हुए। इसमें अंडर-14 खिलाड़ियों से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पिकलबॉल डॉट एआई और आफ्टरमैच की ओर से किया गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत पुरुष वर्ग के मुकाबलों से हुई। इसके बाद मिक्स्ड डबल्स, ओपन पुरुष डबल्स और ओपन पुरुष सिंगल्स के मुकाबले खेले गए। ओपन मिक्स्ड डबल्स में ज्योति कंधारी और जितेश कपूर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। आशीष अग्रवाल और पारुल वाधवा को रजत, जबकि दीप वाधवान और अभि को कांस्य पदक मिला।
पुरुष बिगिनर्स एवं इंटरमीडिएट डबल्स में आनंद और राघवेंद्र की जोड़ी विजेता रही। प्रेम पाठक और गौरव शर्मा ने दूसरा, राकेश खेतान और सिद्धार्थ मजूमदार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ओपन पुरुष डबल्स में अनमोल मलिक और अनुभव मलिक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संयम चौहान और जितेश कपूर को रजत, तथा प्रेम पाठक और रूहान कपूर को कांस्य पदक मिला। ओपन पुरुष सिंगल्स में अनुभव मलिक ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अनमोल मलिक दूसरे और प्रेम पाठक तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार, वाउचर, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रेम पाठक, गौरव शर्मा, रूहान, आनंद, जितेश, संयम और सिद्धार्थ समेत अन्य खिलाड़ियों के सहयोग से तीनों कोर्ट पर 60 से अधिक मुकाबले सुचारू रूप से संपन्न हुए।