नूंह। रोजका मेव थाना के गांव मानूवास से उलेटा जाने वाले मार्ग पर दो बदमाशों ने 24 सितंबर की रात बाइक सवार के साथ मौजूद महिला का आभूषण छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला व उसके पति की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रोजका मेव थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि बीते 24 सितंबर को अफसर पुत्र खुशी बावनी थाना जुरहेड़ा कामा जिला भरतपुर राजस्थान अपनी पत्नी के साथ फरीदाबाद के बड़खल से अपने गांव की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मानूवास से उलेटा को जाने वाले मार्ग पर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले की हसली को छीन लिया। उक्त बदमाश काले रंग की स्पलेंडर बाइक पर सवार थे। बदमाश लूटपाट कर तुरंत फरार हो गए।