फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पटाकपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का जानवर, लोगों ने मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना के गांव पटाकपुर में दुर्लभ प्रजाति का जानवर मिला जिसे ग्रामीणों ने खतरनाक व जहरीला मानते हुए लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि जानवर के अजीब रूप को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई जिससे मजबूरी में उसे मारना पड़ा। ग्रामीण मुबारिक, अत्ता मो. असलम आदि ने बताया कि उन्हें एक अजीब प्रजाति का जानवर गांव के चौराहे पर मिला जो कि लगभग दो फुट लंबा व लोहे जैसा शरीर वाला था। रात्रि लगभग 12 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण महिलाओं ने इसे देखा। इसे देख गांव की महिलाएं व बच्चे दहशत में चिल्लाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जानवर का रूप काफी भयावह था और उसकी आवाज अजीब थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जीवन में ऐसा कोई जानवर नहीं देखा। जानवर की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुन्हाना शहर सहित आस-पास के गांवों के लोगों का मौके पर हजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें