फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जुपिटर ऑडिटोरियम अब नए कलेवर में, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) का जुपिटर ऑडिटोरियम नई सज-धज और कलेवर में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस नव विकसित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही मर्करी एवं मार्स ऑडिटोरियम में कराए जाने वाले नवीनीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम में कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए एलडीए को बधाई दी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निर्माण वर्ष 2010 में पूर्ण हुआ था। प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के समारोह के अलावा बड़े शैक्षणिक एवं साहित्य सम्मेलन, सेमिनार, वर्कशॉप, क्लासिकल इवेंट, प्रदर्शनी व मांगलिक समारोह होते रहते हैं। जुपिटर ऑडिटोरियम को 17.60 करोड़ रुपये से अपग्रेड किया गया। 1500 लोगों की क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम का नवीनीकरण कराते हुए सुविधाओं को उच्चीकृत किया गया है। अब मर्करी एवं मार्स ऑडिटोरियम में नवीनीकरण व उच्चीकरण के कार्य कराए जाएंगे।

चार वर्ष में बुकिंग से 32 करोड़ की आय
जुपिटर में एयरपोर्ट की तर्ज पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। एकॉस्टिक पैनलिंग, नयी सिंक्रोनाइज्ड एलईडी, फोकस लाइटिंग, स्टेज, साउंड सिस्टम, फर्नीचर व कारपेटिंग के कार्य हुए हैं। दूसरे चरण में 600 लोगों की क्षमता वाले मार्स और तीसरे चरण में 400 लोगों की क्षमता वाले मर्करी हॉल का कायाकल्प कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में प्रतिष्ठान में बुकिंग से लगभग 32 करोड़ रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

लोकार्पण के बाद नव विकसित जुपिटर ऑडिटोरियम को मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें