फोटो-
नोएडा (संवाद)। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 में जूनियर आर-जे कैंप शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। कैंप 30 जून तक चलेगा, जिसमें बच्चे रेडियो जगत की तकनीकी और रचनात्मक बारीकियों से परिचित होंगे।सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि रेडियो स्टेशन बीते पांच वर्षों से धूम पिचक धूम नाम से जूनियर आर-जे कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। बुधवार को आयोजित ऑडिशन में 12 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 6 छात्रों का चयन जूनियर आर-जे के लिए किया गया। चयनित प्रतिभागियों को रेडियो प्रसारण, संचार कौशल और रचनात्मक गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।