फोटो
नोएडा (संवाद)। आगामी 20 मई को केमिस्ट एसोसिएशन के देशव्यापी बंद के आह्वान के बावजूद जिले में दवाइयों की सभी दुकानें खुली रहेंगी। बुधवार को गौतमबुद्ध नगर केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बताया कि एसोसिएशन इस बंद में शामिल नहीं होगा। सभी दुकानें खुली रहेंगी, ताकि आम जनता को दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े। खन्ना ने बुधवार को इस संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम से भी मुलाकात की।