फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर की जगह जूनियर को बनाया कार्यवाहक डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जनपद में नए डीआईओएस ने अपना कार्यभार अब तक नहीं संभाला है। इससे पहले ही सीनियर प्रधानाचार्य की जगह एक जूनियर प्रधानाचार्य को डीआईओएस का कार्यवाहक चार्ज दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अब तक डीआईओएस का पदभार संभाल रहे राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को सहारनपुर एडी का पद संभाल लिया है। उनकी जगह चंद्रशेखर नए डीआईओएस होंगे। लेकिन उनके चार्ज संभालने तक यह जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज चीती की प्रधानाचार्य को दी गई है। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि कुमारी मायावती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वरिष्ठ हैं। लिहाजा चार्ज उन्हें ही मिलना चाहिए था लेकिन एक जूनियर को कार्यवाहक डीआईओएस बना दिया गया।
शिक्षकों का कहना है कि डीआईओएस कार्यालय में तैनात बाबू अपने फायदे के लिए पंसदीदा प्रधानाचार्य को चार्ज दिलवा देते हैं। आरोप है कि जनपद में लंबे समय से नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। हाल ही में इन बाबूओं पर संगठनों ने भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। हालांकि जांच न होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि डीआईओएस चंद्र शेखर वर्तमान में आगरा में पद संभाल रहे हैं। अब तक उन्होंने नया पदभार नहीं संभाला। जनपद में आठ, नौ और दस जून को पुलिस भर्ती परीक्षा है। छह पालियों में 42048 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस न होने से बैठकेंभी प्रभावित हो रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें