बिलासपुर (संवाद)। तालड़ा स्थित ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे स्वर्गीय उदयवीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे राउंड का दूसरा मुकाबला मंगलवार को दादूपुर और जुनेदपुर के बीच खेला गया। इसमें जुनेदपुर की टीम ने 55 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जुनेदपुर ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष नागर ने 72 और सुमित नागर ने 68 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दादूपुर की टीम 145 रन पर ऑलआउट हो गई। शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।