मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में जुनैद हत्याकांड के वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश सुहेल उर्फ सुहेली को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। वह लिसाड़ी गेट क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र में 16 जून को हापुड़ अड्डे के पास जुनैद की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। हत्याकांड में सुहेल वांछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसके पास से स्कूटी और एक तमंचा बरामद हुआ है। ब्यूरो