नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में जेपी स्पोर्ट्स एकेडमी ने कोठारी इंटरनेशनल स्कूल को 22 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी स्पोर्ट्स ने 25 ओवर में 137 रन बनाए। वंश चौहान ने 75 रन की पारी खेली। जवाब में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की टीम 115 रन पर सिमट गई। जेपी स्पोर्ट्स के प्रिंस सैनी ने तीन, जबकि दुष्यंत और वंश चौहान ने दो-दो विकेट लिए। वंश चौहान मैन ऑफ द मैच बने।