फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मरीजों के खाने का टेंडर खत्म, नए की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने का ठेका समाप्त हो गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई एजेंसी का चयन होने तक मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए अंतरिम व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, भर्ती मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। पुराने ठेके की अवधि पूरी होने के बाद नियमानुसार नया टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा का कहना है कि नई एजेंसी के चयन में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित पोषण मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें