फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी स्कूल के तैराकों ने जीते आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा स्पोर्ट्स टैलेंट हंट-2026 की तैराकी प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते। इनमें छह स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता एक नवंबर को नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में कक्षा नौ की आध्या दिसवार ने 50 और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता। कक्षा चार के नाथन अंश क्लेरेंस ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण, जबकि 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक हासिल किया। वहीं, कक्षा आठ की निश्का दास ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेताओं को एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उपप्रधानाचार्या अनीता पिल्लई और खेल विभाग की अपर उपप्रधानाचार्या नीरज सिंह ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें