फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर जेपी पब्लिक स्कूल ने पेश किया समावेशी शिक्षा का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- नेशनल यूथ लीडरशिप समिट में 22 राज्यों और चार देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, खेल-कला के जरिये समान अवसर देने की पहल को मिली सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की पहल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। स्पेशल ओलंपिक्स भारत की ओर से 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित नेशनल यूथ लीडरशिप समिट-2026 में विद्यालय के प्रतिनिधियों ने खेल, नृत्य, नाटक और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देने का मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी, आपसी सहयोग और नेतृत्व विकास पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


समिट में स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा, विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, मानव रचना विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अमित भल्ला और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। आयोजन में 22 राज्यों के अलावा फिलीपींस, मलयेशिया, सिंगापुर और भूटान के प्रतिनिधि शामिल हुए। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य अनीता पिल्लई के नेतृत्व में कक्षा 11 के यूथ लीडर सात्विक चुघ और एथलीट लीडर जगन पी. निमिल ने विद्यालय की पहल साझा की। इस दौरान यूनिफाइड बडी सिस्टम और यूथ एक्टिवेशन काउंसिल की ‘लेट्स कनेक्ट साथी’ पहल को भी सराहना मिली। अतिरिक्त उप-प्रधानाचार्य नीरज सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों में मित्रता, सहानुभूति, आपसी सम्मान और साझा जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाती है। समिट के दौरान स्पेशल ओलंपिक्स भारत की उत्तर प्रदेश टीम ने समावेशी समुदायों के निर्माण के लिए छह माह की कार्ययोजना तैयार की। विद्यालय लगातार तीन वर्षों से यूनिफाइड चैंपियन स्कूल बना हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता की सराहना करते हुए समावेशी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें