फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आगरा से शुरू हुआ सफर, आज 10 हजार करोड़ का कारोबार, विजय जैन ने किया नाम

Wed, 28 Oct 2026 10:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

आगरा की गलियों से शुरू हुआ एक साधारण सफर आज देश के रियल एस्टेट कारोबार में बड़ी सफलता की कहानी बन गया है। स्टार एस्टेट के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय जैन ने 2012 में छोटी टीम के साथ जो कंपनी शुरू की थी, आज उसका सालाना कारोबार 10,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।
 
विज्ञापन
विजय जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की गलियों से शुरू हुआ एक साधारण सफर आज देश के रियल एस्टेट कारोबार में बड़ी सफलता की कहानी बन गया है। स्टार एस्टेट के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय जैन ने 2012 में छोटी टीम के साथ जो कंपनी शुरू की थी, आज उसका सालाना कारोबार 10,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

विज्ञापन


विजय जैन के पास न तो बड़ा बिजनेस नेटवर्क था, न ही कोई स्थापित मंच। आगरा से उन्होंने खुद संपर्क बनाए, लोगों का भरोसा जीता और रियल एस्टेट की बारीकियां सीखीं। उनका मानना था कि प्रॉपर्टी खरीदना ग्राहकों के लिए जटिल प्रक्रिया है, इसमें उन्हें ईमानदार और पारदर्शी गाइडेंस की जरूरत है। इसी सोच से स्टार एस्टेट की नींव पड़ी। शुरुआत में एनसीआर तक सीमित कंपनी आज नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, कोच्चि और अहमदाबाद तक फैल चुकी है। कंपनी आवासीय, कमर्शियल और रिटेल तीनों सेगमेंट में सक्रिय है और 1 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है।

विजय जैन ने कहा जब शुरुआत की थी तो सौदों से ज्यादा सवाल होते थे। लेकिन हमने ग्राहक की जरूरत समझने पर फोकस किया। 10 हजार करोड़ का आंकड़ा ग्राहकों और डेवलपर पार्टनर्स के भरोसे का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज का खरीदार ज्यादा जागरूक है। वह सिर्फ कीमत नहीं, लोकेशन, कनेक्टिविटी, निर्माण गुणवत्ता और डेवलपर का ट्रैक रिकॉर्ड देखकर फैसला लेता है। इसलिए कंसल्टेंट की भूमिका सिर्फ प्रॉपर्टी बेचने की नहीं, बल्कि सही जानकारी देकर फैसला लेने में मदद करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें