नोएडा (संवाद)। प्ले जोन बीसीसीआई मैदान पर जॉर्डन क्रिकेट क्लब और गाजियाबाद सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। जॉर्डन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन का स्कोर बनाया। विवेक राव ने अधिकतम 17 रन की पारी खेली। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद सुपर किंग्स की टीम 91 रन पर ही सिमट गई। जॉर्डन क्रिकेट क्लब की तरफ से नितिन और सूरज ने तीन-तीन विकेट लिए। नितिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।