नोएडा। शहर में महिला एंकर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी भरे फोन कॉल और उनकी गतिविधियों पर नजर रखे जाने की आशंका जताते हुए महिला एंकर के पति ने कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने से उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले उन्हें जान से मारने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमकियों से पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है। ब्यूरो