नगीना। जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से मंगलवार को नगीना के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी चेतना धनकड ने बताया कि जो बच्चे 10वीं और 12वीं पास करने के बाद घर बैठे हैं उन्हें रोजगार का अवसर देने के लिए विभिन्न कारखानों के अधिकारी आएंगे। ऐसे बेरोजगार युवाओं से आह्वान है कि वे सुबह 10 बजे मंगलवार 25 फरवरी को हरहाल में पहुंचें। इस दिन 200 बच्चों को मौके पर ही चयनित किया जाएगा। आईटीआई नगीना के प्लेसमेंट अधिकारी रतनलाल ने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर ट्रेड से आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को अलग से मौका दिया गया है। ऐसे बेरोजगार युवाओं को 10 से 15000 रुपये तक की नौकरी पाने का सुनहरा अवसर होगा। अभिभावकों से अनुरोध है कि वह अपने बेरोजगार युवाओं को 25 फरवरी के दिन आईटीआई नगीना में लेकर आएं। उन्होंने बताया कि केवल वही बेरोजगार रोजगार मेले में नौकरी पा सकते हैं जिनके नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज है। जरूरी दस्तावेज और फोटोग्राफ भी साथ लेकर आएं।