ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में मंगलवार को एसएसबीएस जॉब फेयर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 31 कंपनियां शामिल हुईं। इनमें से 272 छात्र शामिल हुए। इनमें लगभग 150 छात्र एमबीए और बाकी छात्र बीबीए और बी-काम पाठ्यक्रमों से जुड़े। 21 मई तक सभी शार्टलिस्ट किए गए छात्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को 7.20 लाख रुपये के अधिकतम पैकेज पर आफर मिला। वहीं कुछ को छह लाख रुपये के पैकेज पर जॉब आफर की गई। वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने कहा कि छात्रों के लिए सीखने और अवसर पाने का एक बेहतरीन मंच साबित हुआ।