फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेएनयू का इंफोसिस के साथ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विधि एवं शासन अध्ययन केंद्र (सीएसएलजी) ने इंफोसिस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नियमन पर सहयोग के लिए एक समझौता किया है। इसके तहत दोनों मिलकर नई तकनीकों, विशेष रूप से एआई के नियमन, नीति परामर्श और ज्ञान साझा करने के क्षेत्र में कार्य करेंगे। यह पहल सीएसएलजी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर की गई है। इस सहयोग से बहुविषयक शोध, नीति निर्माण और तकनीकी शासन से जुड़े कानूनी पहलुओं पर अध्ययन को नई दिशा मिलेगी। इस परियोजना का संचालन सीएसएलजी की लॉ एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च ग्रुप की ओर से डॉ. नुपुर चौधरी और प्रोफेसर जयवीर सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें