फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की शिनाख्त 30 साल के मनीष के रूप में हुई है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 12:45 बजे पुलिस को एक युवक की हत्या करने की जानकारी मिली। स्थानीय लोग आरोपी को पकड़ थाने में लेकर लाए। पकड़े गए आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी अनिल के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मनीष और आरोपी अनिल के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अनिल ने गुस्से में आकर मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अनिल मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

-
नाबालिग समेत दो बदमाश पकड़े
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला की मयूर विहार फेस-1 थाना पुलिस ने चोरी के मामले में 16 वर्षीय नाबालिग समेत दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बालिग बदमाश की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी अमन के रूप में हुई है। उस पर पहले से ही नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया के मुताबिक, 7 नवंबर को चोरी की शिकायत मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें इलाके से पकड़ लिया। संवाद



चाकू के साथ नाबालिग समेत सात बदमाश पकड़े
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिले की मधु विहार और मंडावली थाना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू के साथ नाबालिग समेत सात बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चाकू, एक मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। बालिग बदमाशों की पहचान मंडावली निवासी सुहैल, युसूफ और रिजवान के रूप में हुई है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया के मुताबिक, 8 नवंबर को मंडावली स्थित तालाब चौक पर रात करीब 10ः56 बजे चाकू से हमले की शिकायत मिली, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई के पर पांच-छह लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया है। इसी तरह मधु विहार इलाके में भी रात करीब 11ः15 बजे चाकू से हमले की शिकायत मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की। उस दौरान पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें इलाके से दबोच लिया। ब्यूरो
-

लापता दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सुलेमान नगर से लापता दो नाबालिगों को की तलाश कर उनके परिवार वालों को मिलाया है। दोनों बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। जांच में पता चला कि इसमें से एक लड़के को पिता द्वारा डांट लगा दी थी।
विज्ञापन

7 नवंबर को सुलेमान नगर के करण विहार निवासी एक 13 साल के नाबालिग लड़के के लापता होने की सूचना मिली। अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उसी दिन इलाके के ही एक अन्य लड़के के भी लापता होने की सूचना पुलिस को मिली। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान यह पता चला कि लापता दोनों लड़के दोस्त हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। यह भी पता चला कि उनमें से एक लड़का अपने साथ मोबाइल फोन भी रखता है। पुलिस ने फोन के लोकेशन की जांच की। एक नाबालिग लड़के की लोकेशन सुलेमान नगर की ही मिली। इसके बाद इलाके करण विहार मोहल्ले में पहुंचे और वहां से दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि भागने के बाद दोनों ट्रेन में सवार होकर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर गए थे। लेकिन बाद में वह वापस आ गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें