ग्रेटर नोएडा। सेक्टर सिग्मा 3 में रविवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह दोबारा विजयी हुए। 2028 तक इनका कार्यकाल रहेगा। उपाध्यक्ष विनय यादव, महासचिव बीएल दीवाकर, सचिव अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल, कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिरोही, उर्मिला शर्मा, दीपशिखा और बीपी शर्मा चुने गए। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव आजाद सिंह, एसपी सिंह और राजीव तोमर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो