फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स और होंडा इंडिया फाउंडेशन ने किए एमओयू पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) और होंडा इंडिया फाउंडेशन के बीच समझौता (एमओयू) हस्ताक्षर हुआ है। इसका उद्देश्य पिंक कार्ड, मोबाइल हेल्थ वैन और एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से दूरदराज के इलाकों के लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लाभार्थियों को ''पिंक कार्ड'' जारी किए जाएंगे। इस पहल में फाउंडेशन जमीनी स्तर पर प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी निभाएगा, जबकि जिम्स अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराएगा। फाउंडेशन की ओर से उपाध्यक्ष पीयूष मित्तल, जनरल मैनेजर नीरज अवस्थी, एजीएम पंकज शर्मा और जिम्स की ओर से डीन डॉ. रंभा पाठक, डॉ. श्रुति सिंह, डॉ. अनिरुद्ध सक्सेना मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें