संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले में सोमवार को महिला व पुरुष वर्ग में जिला स्तरीय सीनियर जिम्नास्टिक के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए होगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर 25 से 26 सितंबर को प्रयागराज के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रदेशीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। नोएडा के सेक्टर 141 स्थित विजय श्री स्पोर्ट्स अकादमी में सोमवार को जिला स्तरीय जिम्नास्टिक के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंगलवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।