फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिलाधिकारी ने आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
विज्ञापन

- बच्चों को पढ़ाया, सवाल का उत्तर देने पर सभी बच्चों ने बचाई तालियां
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों का रविवार को जिला अधिकारी मेधा रूपम ने निरीक्षण किया। सेक्टर-135 में स्थित आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

शरणालय में डीएम ने खानपान, आवास, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों के लिए संचालित अस्थायी पाठशाला का भी दौरा किया। पाठशाला में बच्चों से सवाल पूछे और उनके सही जवाबों पर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद, बच्चों को शैक्षिक सामग्री भी वितरित की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्थायी पाठशाला का संचालन नियमित रूप से किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन


महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सेनेटरी पैड वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिया कि शरणालयों में ठहरे सभी लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके बाद डीएम ने सेक्टर-135 में बने अस्थायी गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं का प्रबंधन संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन


सुरक्षित स्थानों पर भेजने की अपील
निरीक्षण के बाद डीएम मेधा रूपम ने सेक्टर-150 की पुस्ता रोड पर असुरक्षित स्थानों पर टेंट लगाकर रह रहे परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इन परिवारों को प्रशासन की ओर से बनाए गए सुरक्षित शरणालयों में जाने के लिए प्रेरित किया और अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, उप जिला अधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक चौहान और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें