बिलासपुर (संवाद)। डेरीन गुजरान गांव में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जेएचबी क्रिकेट क्लब जुनेदपुर ने हरियाणा की तिगांव टीम को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। तिगांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुनेदपुर की टीम ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सौरभ नागर को मिला। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
स्पार्टन फिटनेस ने क्रिकहार्ट्स को हराया
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में खेले गए सीजन-21 क्रिकेट लीग मैच में स्पार्टन फिटनेस टीम ने क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड को हरा दिया। क्रिकहार्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में स्पार्टन फिटनेस ने 18.1 ओवर में 206 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अंकैश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दुजाना ने डाबरा को दी मात
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित दुजाना स्टेडियम में सोमवार को स्व पहलवान भूपन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में 32 टीमों में मुकाबला हो रहा है। उद्घाटन मैच डाबरा व दुजाना गांव की टीमों के मध्य खेला गया। डाबरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। दुजाना की टीम ने 12 ओवर में ही सफलता हासिल कर ली। दुजाना के गेंदबाज लोकेश नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर भाजपा नेता श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान, डॉ भूपेन्द्र नागर,अक्षय भाटी, सर्वजीत नागर,पवन नागर बबली,रवि प्रधान,भूमेश प्रधान,सतीश नागर आदि उपस्थित रहे।