फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 90 दिन निरस्त रहेगी झांसी-ललितपुर पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। घने कोहरे के चलते 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई यात्री ट्रेन को पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द किया गया है। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-ललितपुर पैसेंजर को अगले 90 दिन तक निरस्त किया गया है। अन्य गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। झांसी-ललितपुर पैसेंजर (01821), ललितपुर-झांसी पैसेंजर (01822) ग्वालियर-कैलारस मेमू (64639) कैलारस-ग्वालियर मेमू (64640) निरस्त रहेगी। वहीं, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सरसोंकी-कोंच पैसेंजर (51863) सरसोंकी से एट तक रद्द रहेगी तथा एट से कोंच के मध्य संचालित होगी। कोंच-सरसोंकी पैसेंजर (51864) एट से सरसोंकी तक रद्द रहेगी तथा कोंच से एट के मध्य संचालित होगी। सरसोंकी -कोंच पैसेंजर (51867) सरसोंकी से एट तक रद्द रहेगी तथा एट से कोंच के मध्य संचालित होगी। कोंच-सरसोंकी पैसेंजर( 51868) एट से सरसोंकी तक रद्द रहेगी तथा कोंच से एट के मध्य संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें