झांसी। रक्सा के पलींदा ग्राम प्रधान कालीचरण पाल के घर में मंगलवार रात फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास छानबीन की लेकिन फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुुई। वहां कारतूस पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि कारतूस काफी पुराना था, उसमें गंध नहीं थी। प्रधान ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार आधी रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर फायरिंग की। उसके पिता विशुन पाल घर के बाहर सो रहे थे। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पहले भी ग्राम प्रधान की ओर से पेशबंदी के प्रयास में इस तरह की सूचना दी गई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो