फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से करीब 80 लाख के जेवरात व दो लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से करीब 80 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और दो लाख नकद चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने अपने चालक पर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर से बाहर जाते समय चालक को घर की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी थी लेकिन घटना के बाद से वो गायब है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बढ़पुरा गांव में विकास भाटी परिवार के साथ रहते हैं। 21 अक्तूबर की शाम वो परिवार के साथ बाहर गए। घर की देखरेख के लिए मायचा गांव निवासी कार चालक धर्मेंद्र को छोड़ दिया था। आरोप है कि देर शाम लौटने पर सब कुछ बिखरा हुआ था। करीब 80 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और दो लाख नकदी गायब थे। आरोपी धर्मेंद्र भी नहीं मिला। काफी खोजबीन करके दो सप्ताह बाद धर्मेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें