फोटो....
यमुना सिटी। फलेदा बांगर गांव में अब गोवंश के गोबर, गोमूत्र और खाद से धूपबत्ती और अगरबत्ती का निर्माण किया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण ने यहां लगभग 8 हेक्टेयर में मॉडल गौशाला का निर्माण कराया है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं और आधुनिक मशीनों से युक्त है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को गोशाला का निरीक्षण और लोकार्पण किया। इसमें 600 गोवंशों के रखे जाने की व्यवस्था है और उनकी देखभाल के लिए प्राधिकरण की ओर से पशु चिकित्सक एवं 29 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान एसीईओ मनीष मीणा, एसीईओ राजेश कुमार, एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया, ओएसडी शैलेन्द्र सिंह, महराम सिंह, जीएम प्रॉजेक्ट राजेन्द्र भाटी, उप निदेशक उद्यान आनन्द मोहन सिंह, आरती सिंह समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे। ब्यूरो