नोएडा। सेक्टर-93 स्थित एटीएस विलेज सोसाइटी के एक फ्लैट से लाखों की ज्वेलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का शक घरेलू सहायक पर है। मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने केस दर्ज किया है। सोसाइटी में रहने वाले निखिल मेहता ने बताया कि उनके घर पर कलाम घरेलू सहायक का काम करता है। वह 12 अगस्त को पत्नी के साथ बाहर पार्टी में जा रहे थे। पत्नी ने अलमारी से गहने निकलने के लिए अलमारी खोली तो उसमें कुछ दिन पहले रखी सोने की अंगूठी नहीं थी। गहनों के बाक्स खोलकर देखे तो कई अन्य गहने भी नहीं थे। ब्यूरो