नोएडा। सेक्टर -116 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं मिली है। मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले दिलीप आगाहपुर गांव में रहते थे। वह सेक्टर 116 स्थित एचडीएफसी बैंक के बगल में निर्माणाधीन भवन में काम करने गए थे। वहां पर काम करने के दौरान शाम को पांचवी मंजिल से अचानक गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ब्यूरो