तावड़ू। कलवाड़ी गांव में सोमवार देर रात बदमाशों द्वारा दो घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों द्वारा फायरिंग भी की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। तावडू सदर थाने के एडिशनल एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि 14 सितंबर की देर रात गांव में राज सिंह और सतबीर के घर में चोरी करने के लिए चार-पांच बदमाश घुस आए। जब घरवालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ जरूरी सामान और नकदी लेकर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग में रणवीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मुंह पर नकाब लगाए हुए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।