तावडू। पीपाका गांव स्थित बालगृह से एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। तावडू पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑर्फन इन नीड बाल गृह के इंचार्ज जहीर ने बताया कि 28 जुलाई को बाल कल्याण समिति नूंह के आदेश पर नाबालिग लड़की को वहां रखा गया था। 14 सितंबर की सुबह उनके एक अन्य लड़की ने नाबालिग के कमरे में नहीं होने की सूचना उन्हें दी। इसके बाद उसकी तलाश की गई। सीसीटीवी से पता चला कि देर रात करीब 1:45 बजे बालगृह की दीवार के साथ बने सर्विस गेट के करीब एक अज्ञात व्यक्ति सीढ़ियां लगाकर लड़की को ले गया। पुलिस ने इंचार्ज जहीर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।