नोएडा। बरौला गांव के गली नंबर तीन स्थित एक घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-49 में रहने वाले मधुसूदन साहू ने पुलिस से शिकायत की है कि 19 जुलाई को वह और उनकी पत्नी अपने-अपने काम से बाहर गए थे। शाम चार बजे के करीब जब दोनों लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे गहने और नकदी गायब है। चोर एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान की बाली, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की चूड़ी और नकदी लेकर गए हैं। ब्यूरो