फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर–रामपुर मार्ग जर्जर, आवागमन मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर(संवाद)। जेवर–रामपुर मार्ग की बदहाल हालत ने आमजन का रास्ता मुश्किल बना दिया है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क से गुजरना लोगों के लिए रोजाना की बड़ी परेशानी बन गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन


हजारों छात्र रोज इसी मार्ग से होकर स्कूल आते-जाते हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन फंस जाते हैं। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहन चालक भी जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं। बारिश के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें