फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewar International Airport : नौ हजार किसानों को आज से मिलेगा 3900 करोड़ मुआवजा, प्रशासन ने की तैयारी

Mon, 04 Sep 2023 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

प्रशासन की ओर से प्रभावित सभी छह गांव के किसानों की जमीन का मुआवजा घोषित कर दिया गया था। किसान मुआवजे के लिए परेशान न हो्, इसके लिए प्रभावित गांवों में 25 अधिकारी-कर्मचारियों की छह टीमें लगाई गई हैं। यह टीम सोमवार से किसानों से मुआवजा भुगतान के लिए जरूरी कागजात लेकर खाते में रकम पहुंचाएंगी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर के प्रथम चरण की स्टेज-2 के विस्तारीकरण में किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रभावित सभी छह गांव के किसानों की जमीन का मुआवजा घोषित कर दिया गया था। किसान मुआवजे के लिए परेशान न हो्, इसके लिए प्रभावित गांवों में 25 अधिकारी-कर्मचारियों की छह टीमें लगाई गई हैं। यह टीम सोमवार से किसानों से मुआवजा भुगतान के लिए जरूरी कागजात लेकर खाते में रकम पहुंचाएंगी। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए दूसरे चरण में जेवर के रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, वीरमपुर, व मुढरह गांव के लगभग 9 हजार किसानों से 1181 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। अधिग्रहण की सभी प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए पिछले सप्ताह इन गांव की जमीन पर 3398 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से मुआवजे की भी घोषणा कर दी गई थी।

किसानों को 300 रुपये प्रति वर्गमीटर ब्याज राशि के लिए भी जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। रन्हेरा इंटर कॉलेज, कुरैब प्राथमिक स्कूल, करौली बांगर इंटर कॉलेज, दयानतपुर इंटर कॉलेज, वीरमपुर प्राथमिक स्कूल व मुढरह सामुदायिक भवन पर टीमें तैनात रहेंगी। जिसमें तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं 15 लेखपाल, 6 संग्रह अमीन, 2 राजस्व निरीक्षक तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


मुआवजे के लिए इन दस्तावेज की है जरूरत : किसानों को अपनी जमीन का प्रतिकर प्राप्त करने के लिए सीसीफार्म, हिस्सा प्रमाण पत्र, मालिकाना प्रमाणपत्र, अदेयता प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, भारमुक्त प्रमाणपत्र, बंधक पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड व बैंक पासबुक आदि कागजात की आवश्यकता होगी। 

एक्सप्रेसवे से लेकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट तक 27 स्थानों पर लगेंगे कैमरे
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी बाइक रेस और नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है। यहां आने वाले खरीदार, दर्शक, वीआईपी और वीवीआईपी के सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके तहत नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे से लेकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट और एक्सपो मार्ट तक विशेष निगरानी के लिए कुल 27 स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।

इन कैमरों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे के सभी कट पर भी लगाया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर भी इन कैमरों से निगरानी की जाएगी। इनमें खास बात यह होगी कि सभी कैमरों के साथ पीए सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि मुसीबत व जरूरत के समय में तुरंत पुलिस व ट्रैफिक विभाग से मदद ली जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें