फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां: बच्चे की दवा लाने गया था, पांच साल से गुस्से में थे बदमाश! देखें वीडियो

Tue, 13 Oct 2026 07:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी

सार

इमरान के आठ वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब थी। वह दवा लेने के लिए घर से करीब 150 मीटर दूर मेडिकल स्टोर पर गया था। दवा लेकर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
इमरान हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में इमरान हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें हमलावर इमरान का पीछा करते हुए उस पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। गोलीबारी के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इमरान को छह गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वारदात के सात दिन बाद भी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

बाइक छोड़कर भागे बदमाश
जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इमरान हमलावरों से बचने के लिए भाग रहा है। इस दौरान आरोपी उसका पीछा करते हुए गोलियां चलाते हैं। गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी मच जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक मौके पर छोड़ दी और फरार हो गए।
 

बीमार बच्चे के लिए दवा लेने गया था इमरान
पुलिस के अनुसार, इमरान के आठ वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब थी। वह दवा लेने के लिए घर से करीब 150 मीटर दूर मेडिकल स्टोर पर गया था। दवा लेकर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। परिजन उसे गंभीर हालत में जेवर स्थित कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

भाई ने छह पर दर्ज कराई एफआईआर
इमरान के भाई फरमान की शिकायत पर पुलिस ने जान मोहम्मद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को जान मोहम्मद उर्फ जानू निवासी मोहल्ला व्यापारियान, जहांगीरपुर और इदरीश निवासी चांचली गांव को गिरफ्तार किया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में जान मोहम्मद ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके ताऊ युसुफ की हत्या हुई थी। इस मामले में इमरान भी शामिल था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए इमरान की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

चार आरोपियों की तलाश में तीन टीमें
वारदात में नामजद चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बाजार में हुई गोलीबारी के दौरान लोगों में दहशत फैलने के अलावा स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
मामले में दो आरोपियों जान मोहम्मद उर्फ जानू और इदरीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। -संतोष कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें