फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Topper: रायन के छात्र काव्या शर्मा ने पाई 767 रैंक, दिल्ली IIT से करेंगे बीटेक, 14 छात्र का चयन

Mon, 02 Jun 2025 02:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम आ चुका है। ग्रेटर नोएडा में कई छात्रों ने सफलता हासिल की है। रायन के छात्र काव्या शर्मा ने 767 रैंक पाई तो वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल के 14 से अधिक छात्रों का चयन जेईई एडवांस हुआ है।
विज्ञापन
हर्ष वर्धन मिश्रा, काव्य शर्मा और ओम पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के कई छात्रों ने सफलता पाई है। रायन के छात्र काव्या शर्मा ने बताया कि उनकी 767 रैंक आई है। उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर में सीएस ब्रांच नहीं मिल पाएगी। दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल से बीटेक करेंगे। मार्क टेस्ट ने सफलता में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि स्कूल में अभ्यास काफी कराया जाता था। 

विज्ञापन


सेक्टर गामा दो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 14 से अधिक छात्रों का चयन  जेईई एडवांस में हो गया है। छात्र हर्ष वर्धन मिश्रा ने बताया कि उनकी सफलता में स्कूल के साथ साथ अभिभावकों को विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि उनके इंटर में 97 प्रतिशत अंक आए हैं। आठ घंटे की पढ़ाई से उन्हें यह सफलता मिली है। 

उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर से बीटेक करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा राय ने बताया कि हर्ष वर्धन मिश्रा के साथ ही अरिहंत कुमार सिंह,दक्ष,कुशाग्र गौतम,भाव्या अत्री,शौर्य गोयल,प्रमोद श्रीनिवासन,गौरवी गुप्ता,सक्षित मिश्रा,भवनी सचदेवा,आर्यन सिंह,आरव शर्मा,अनुराग शाह,वाची दुबे ने सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन


सभी सफल हुए छात्रों ने बताया कि उनकी सफलता में स्कूल का काफी योगदान है। स्कूल के शिक्षकों ने पाठ्यक्रम को जिस तरीके से समझाया। उसका काफी योगदान है। छात्रों ने बताया कि पहली प्राथमिकता में आईआईटी कानपुर,दिल्ली रहेंगे। वहीं फादर एग्नेल स्कूल के छात्र ओम पाठक की 7007 रैंक आई है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में परिवार का काफी योगदान है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें