महोम्मदाबाद खेड़ा में श्मशान घाट तक सड़क और अन्य सुविधाओं पर 5.46 लाख की लागत आएगी। धुधेरा, सिरसा और मानिकपुर गांवों में पंचायत घर और ई-लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 28 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार छांछल, अली अहमदनगर गढ़ी और मोहबालिपुर में भी पंचायत घर व ई-लाइब्रेरी के विकास कार्यों पर 25.19 लाख रुपये खर्च होंगे। नंगला कंचन गांव में नाला निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 26.48 लाख, वीरमपुर और धंसिया में 22.12 लाख, तीर्थली जोन में 39.34 लाख और जेवर बांगर में 36.88 लाख रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है। प्राधिकरण का लक्ष्य गांवों को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाना है। अधिसूचित क्षेत्र के कुल 95 गांवों में से पहले चरण में 29 गांवों में काम शुरू हो रहा है। बाकी गांवों को भी चरणबद्ध तरीके से विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा।