फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन देने पर जेई को हटाया

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर । - फोटो : नाला निर्माण करते श्रमिक।
विज्ञापन
शामली। हसनपुर क्षेत्र में गलत तरीके से बिजली कनेक्शन, गढ़ीपुख्ता के बाईपास पर बिना एस्टीमेट के 150 मीटर के लगभग दूरी पर कनेक्शन देने समेत विभिन्न अनियमितताएं मिलने ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पीके अग्रवाल ने गढ़ीपुख्ता के एक्सईएन आशाराम का ट्रांसफर मेरठ कर दिया। प्रथम दृष्टया जांच में जेई दोषी पाए गए। हालांकि, अभी समिति दो दिन बाद रिपोर्ट सौंपेंगी। मुजफ्फरनगर में तैनात नरेंद्र कुमार को गढ़ीपुख्ता का नया जेई बनाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, अमर उजाला ने 19 मई के अंक में नियम विरुद्ध दे दिए बिजली कनेक्शन, बैठी जांच नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें हसनपुर गांव में साबिर को पुराने बिल का 65 हजार रुपये बकाया होने के बावजूद नया कनेक्शन जारी करने, गढ़ीपुख्ता के बाईपास पर अस्पताल के पास लंबी दूरी का बिजली का मीटर कनेक्शन बिना एस्टीमेट के जोकि 150 मीटर के लगभग दूरी पर देने, गढ़ीपुख्ता में मुर्गी फार्म पर लंबी दूरी का करीब 300 मीटर का कनेक्शन बिना एस्टीमेट के देने, विपिन के यहां पर फर्जी मीटर लगाने की शिकायतें शामिल थीं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही एक्सईएन एसडीओ समेत तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंपी थी।
मुख्य अभियंता पीके अग्रवाल, एक्सईएन सौरभ पाठक ने बताया कि अनियमितता, कार्य में लापरवाही आदि पाए जाने पर गढ़ीपुख्ता के जेई को हटा दिया गया है। गलत कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। अभी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रथम दृष्टया जांच में जेई पर अनियमितता की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें